भारत पर्व 2025: विविध संस्कृतियों के संगम ने सजाई एकता की मिसाल

Updated:7 months, 3 weeks ago

गुजरात के एकता नगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” विज़न से प्रेरित भारत पर्व 2025 का भव्य शुभारंभ किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित यह 15 दिवसीय आयोजन देश की एकता, विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्सव है। देशभर से आए पर्यटन मंत्री, संस्कृति सचिव और विशिष्ट अतिथि इस पर्व में भाग ले रहे हैं। यह आयोजन राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देता है। आने वाले दिनों में भारत की भाषाओं, परंपराओं, कलाओं और व्यंजनों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

Related Video

iocl