भारतीय रेल तीव्र गति से 100% Electrification की और बढ़ रही आगे

Updated:1 year, 7 months ago

तेज गति से विकसित होती भारतीय रेल ने अपनी राष्ट्रीय रेल योजना 2030 में रेलवे को पूरी तरह से ग्रीन रेलवे में बदलने का लक्ष्य रखा है जिसके तहत भारतीय रेल तीव्र गति से 100% विद्युतीकरण की ओर अग्रसर है। पिछले कुछ वर्षों में विद्युतीकरण कार्यों में काफी तेजी आई है। अब तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें 12 जोनल रेलवे शामिल हैं और बाकी जगहों पर यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। 30 सितंबर 2024 तक ब्रॉड गेज नेटवर्क का लगभग 97% भाग का विद्युतीकरण किया जा चुका है। इस दिशा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹6,472.30 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। 2014 से पहले रेलवे ने लगभग 21,800 RKM विद्युतीकरण किया था, लेकिन 2014 से 2024 के बीच यह आंकड़ा 44,200 RKM से अधिक हो गया है।

Related Video

iocl