भारतीय रेल के Electrification की शताब्दी, 3 फरवरी 1925 को चली थी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन

Updated:1 year, 4 months ago

भारतीय रेल अपने विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे कर रही है। भारत आने वाली 3 फरवरी को अपनी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन यात्रा की शताब्दी मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय रेल के विद्युतीकरण की शुरुआत 1925 को हुई थी। जब 3 फरवरी 1925 को भारत की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन मुंबई के विक्टोरिया टर्मिनस, जो आज छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के नाम से जाना जाता है, से कुर्ला रूट पर 1,500 डीसी वोल्टेज सिस्टम द्वारा संचालित होकर चली थी और इस तरह से भारतीय रेल ने स्वयं को विद्युतीकरण करने की दिशा में पहला और ऐतिहासिक कदम रखा था।

Related Video

iocl