महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से नवाज़ा

Updated:2 years, 10 months ago

मुंबई, महाराष्ट्र: भारत में रतन टाटा एक ऐसा नाम है जिससे शायद ही कोई अंजान हो. इसके दो मुख्य कारण हैं, पहला तो उनका उद्योग जगत में दिग्गज होना है और दूसरा कारण है देश के हर घर में रतन टाटा की पहुँच होना. मतलब रतन टाटा ने देश में इस्तेमाल हो रहे लगभग हर उत्पाद के उत्पादन को टाटा समूह में शामिल किया है फिर वो चाहे किचन में इस्तेमाल होने वाला नमक हो, पानी हो या फिर सड़कों पर चलने वाली गाड़ियां. किसी न किसी रूप में रतन टाटा भारतवासियों के जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं. जमशेद जी टाटा द्वारा शुरू की गयी कंपनी 'टाटा स्टील्स' के माध्यम से देश को दुनिया के कोने कोने तक ले जाने में रतन जी टाटा का अभूतपूर्व श्रम और योगदान रहा है. टाटा समूह को ऊंचाइयों तक ले जाने वाले रतन जी टाटा को पहले भी कई सम्माननीय पुरस्कारों जैसे पद्मभूषण और पद्मविभूषण से नवाज़ा जा चुका है. देश और उद्योग के प्रति उनकी निष्ठा और योगदान को देखते हुए रतन टाटा को महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग मंत्रालय द्वारा आज 'उद्योग रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है. ये सम्मान रतन जी को उनके निवास स्थान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रदान किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. 'उद्योगरत्न पुरस्कार' राज्य सरकार की तरफ से दिया जाने वाला पुरस्कार है जो उद्योगपति को उद्योग जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जाता है. बीते 28 जुलाई को महाराष्ट्र सरकार ने पहली बार इस पुरस्कार की घोषणा रतन टाटा को सम्मान देने के लिए की थी.

Related Video

iocl