अयोध्या में गंगा उत्सव के साथ हुआ पर्यावरण और आस्था का संगम

Updated:7 months, 1 week ago

दिल्ली,19 नवंबर 2025, एएनआई : प्रत्येक वर्ष 4 नवंबर को गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में गंगा उत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र नगरी अयोध्या में किया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में माँ गंगा के प्रति श्रद्धा और सम्मान का सुंदर दृश्य देखने को मिला। जल शक्ति मंत्रालय के सचिव श्री वी. एल. कांता राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सचिव श्री राव ने कहा कि “गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और करोड़ों लोगों की जीवनरेखा है। आस्था के साथ-साथ गंगा और उसकी सहायक नदियों का संरक्षण भी आवश्यक है।”

Related Video

iocl