राजस्थान में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए 658.12 करोड रुपए

Updated:1 year, 7 months ago

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किए गए प्रयासों की बदौलत राजस्थान में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए 658.12 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस स्वीकृति से राज्य के 23 जिलों के 46 पंचायत समितियों के 507 गांवों में 181 कार्यादेश जारी होंगे। इससे न केवल प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति मिलेगी बल्कि इन जिलों के 1 लाख 12 हजार घरों में घरेलू जल कनेक्शन उपलब्ध करवा कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। राज्य सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Related Video

iocl