ओडिशा सरकार के उच्च नेतृत्व की प्रतिबद्धता और जनसहभागिता से सुकापाइका नदी का पुनर्जीवन

Updated:3 months, 3 weeks ago

ओडिशा(कटक), 2 मार्च, 2026, एएनआई, ओडिशा की जीवनदायिनी महानदी की महत्वपूर्ण वितरिका सुकापाइका नदी, जो कभी 425 से अधिक गांवों की जीवनरेखा थी, आज पुनः जीवंत होकर बहने लगी है। वर्ष 1952 में बाढ़ नियंत्रण हेतु निर्मित तटबंध के बाद इसका प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हुआ और यह धारा समय के साथ मौसमी नाले में सिमट गई थी। राज्य सरकार के उच्च नेतृत्व की प्रतिबद्धता और प्रोत्साहन, जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग तथा जनसहभागिता के संयुक्त प्रयासों से सुकापाइका का पुनर्जीवन संभव हो पाया है। आज यह नदी फिर से आशा, सिंचाई और आजीविका का सशक्त आधार बनकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे रही है।

Related Video

iocl