Delhi में हुई Rajasthan की National Highway Projects की समीक्षा बैठक, CM Bhajanlal Sharma हुए शामिल

Updated:2 years, 1 month ago

दिल्ली में राजस्थान की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की इस समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से राजस्थान की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदेश के लिए प्रस्तावित नवीन परियोजनाओं के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई।

Related Video

iocl