Delhi बन रही है Green और Smart, इलेक्ट्रिक बसों और डिजिटल ट्रांसपोर्ट का नया युग

Updated:8 months, 1 week ago

मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता के सशक्त नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। पर्यावरण संरक्षण और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली में 2,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार किया गया है, जिसे जल्द ही 11,000 तक बढ़ाने की योजना है। साथ ही, राजधानी में 48,000 चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ा है और प्रदूषण में कमी आई है। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसे समावेशी कदमों से सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग और रियलटाइम बस ट्रैकिंग जैसी तकनीकों को अपनाकर दिल्ली का परिवहन नेटवर्क और अधिक विश्वसनीय एवं सुविधाजनक बनाया गया है। इस विकास यात्रा में दिल्ली को केंद्र सरकार का भी लगातार सहयोग मिल रहा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 803 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, जो प्रमुख सड़क परियोजनाओं, फ्लाईओवर, अंडरपास और पुलों के निर्माण में खर्च हो रही है, जिससे राजधानी में यातायात की सुगमता और सुरक्षा बेहतर हुई है।

Related Video

iocl