Col Manpreet Singh के बेटे ने Army की वर्दी पहन अपने शहीद पिता को किया विदा

Updated:2 years, 9 months ago

मोहाली, पंजाब: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गाँव पंजाब के मोहाली पहुंचा. कर्नल के परिवार सहित पूरा गाँव उनको विदा करने पहुंचा. इस दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह के बेटे ने भी अपने पिता को नम आखों के साथ विदा किया. कर्नल के बेटे ने सेना की वर्दी पहन कर अपने पिता की शहादत को नमन कर आखिरी सलाम किया. वीरगति को प्राप्त हुए कर्नल की शहादत को सलाम करने जन सैलाब उमड़ा. बीते 13 सितम्बर को आतंकी मुठभेड़ के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष सिंह धौनेक और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमाऊं भट वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जिन्हें पूरा देश नमन कर रहा है.

Related Video

iocl