Coimbatore से Chhath Puja पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेल की खास तैयारी

Updated:1 year, 7 months ago

छठ का त्योहार यूं तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन खास तौर से बिहार, पूर्वांचल और झारखंड में तो इसकी धूम देखते ही बनती है। ऐसे में दूसरे राज्यों में रह रहे यहां के निवासी छठ के महापर्व पर अपने घर जरूर जाना चाहते हैं। ऐसे में इनकी पहली पसंद होती है भारतीय रेल। ऐसा इसलिए क्यूंकि रेल का किराया दूसरे ट्रांसपोर्ट माध्यमों की अपेक्षाकृत न सिर्फ सस्ता होता है बल्कि इसका सफर भी आसान और आरामदायक होता है। तभी तो दक्षिण भारत के शहर कोयंबटूर से बड़ी तादात में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। पहले दिवाली और फिर छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इस दौरान स्टेशन पर पुलिस और रेल महकमे की व्यवस्था भी पूरी तरह चाक चौबंद है। स्टेशन में प्रवेश से पहले यात्रियों का सामान स्कैनर से जाँच करके ही उन्हें आगे स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से पूरे रेलवे स्टेशन की मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर कहीं किसी प्लेटफार्म पर थोड़ी बहुत भीड़भाड़ दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को वहां रवाना किया जाता है। अनाउंसमेंट के जरिये पुलिस वाले खुद भी गाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं।

Related Video

iocl