CM Yogi Adityanath आज करेंगे ‘Jailer’ से मुलाकात, Film पर होगी चर्चा!

Updated:3 years ago

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने बबाल मचाया हुआ है। हाल में उनकी फिल्म जेलर (Jailer) रिलीज हुई है। और इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। फिल्म रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसके बाद भी रजनीकांत फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। फिल्म में लोग रजनीकांत की एक्टिंग को खूब सराह रहे हैं। और फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ही वो लखनऊ पहुंचे हैं। एक्टर रजनीकांत आज शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मुलाकात करेंगे। लेकिन उससे पहले जेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी है। फिल्म को रजनीकांत और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य साथ देंखेगे। रजनीकांत आज जब सीएम योगी से मुलाकात करेंगे तो फिल्म के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। रजनीकांत से एयरपोर्ट पर जेलर की सक्सेस को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने बड़ी ही सौम्यता से मुस्कुराते हुए और फिल्म कि सक्सेस को एन्जॉय करते हुए कहा कि सब भगवान की दुआ है। बता दें कि रजनीकांत सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि इस समय कई शहरों का दौरा कर रहे हैं। बड़े बड़े लोगों से मिल रहे हैं इसके अलावा अध्यात्मिक जगहों पर भी जा रहे हैं। जिसमें राम मंदिर का दौरा भी शामिल हैं। ऐसे में जेलर की सक्सेस एक तरफ और अब रजनीकांत जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म पर भी काम करेंगे। बात करें जेलर की ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Related Video

iocl