CM Shivraj Singh Chouhan ने किया Ujjain के Mahakaleshwar Temple में Mahalok के दूसरे चरण का उद्घाटन

Updated:2 years, 9 months ago

उज्जैन, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में स्थित महाकालेश्वर मंदिर (Shri Mahakaleshwar Temple) की अद्भुत और अलौकिक प्रसिद्धि ना केवल भारत (India) देश बल्कि पूरे विश्व में छायी हुई है. भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे ज्यादा प्रसिद्द और प्रमुख तीर्थ स्थल श्री महाकालेश्वर मंदिर में विस्तारीकरण का काम चल रहा है. श्री महाकाल महालोक (Mahakal Mahalok Project) का प्रथम चरण पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण पर काम शुरू होने जा रहा है. दूसरे चरण के कार्य को शुरू करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे और 'श्री महाकाल महालोक' के दूसरे चरण के कार्य का उद्घाटन किया। दूसरे चरण के कार्य के लोकार्पण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) महाकाल के द्वार पहुंचकर उनके चरणों में नतमस्तक हुए.

Related Video

iocl