CM Mohan Yadav ने Harda जिले को दी बड़ी सौगात, 316.20 करोड़ के विकास परियोजनाओं का कि लोकार्पण

Updated:1 year, 4 months ago

Madhya Pradesh के CM मोहन यादव ने (CM Mohan Yadav) आज हरदा जिले (Harda District) को 316.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इनमें हरदा जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम छिपानेर स्थित चिचोटकुटी में 316 करोड़ 20 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का सीएम ने लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। साथ ही जिले में 130.32 करोड़ रूपये लागत 21 कार्यों का भूमि पूजन और 185.87 करोड़ रूपये लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण किया। CM यादव ने ग्राम चिचोटकुटी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रूपये लागत से बनवाये गये घाट निर्माण का लोकार्पण भी किया।

Related Video

iocl