CM Bhajanlal Sharma ने Madurai-Rameshwaram तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Updated:1 year, 10 months ago

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से मदुरई व रामेश्वरम् के लिए तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 7 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर और कोटा जिले के लगभग 780 वरिष्ठजन यात्रा कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध। राज्य सरकार आस्था धामों के विकास और वरिष्ठ जनों को तीर्थ यात्रा करवाने जैसे कार्य कर रही है। इस वर्ष के प्रारंभ में लगभग 3 हजार तीर्थ यात्रियों को राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या की यात्रा करवाई जा चुकी है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत इस साल 36 हजार तीर्थ यात्रियों में से 15 हजार तीर्थ यात्रियों को अयोध्या 15 हजार तीर्थ यात्रियों को अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

Related Video

iocl