CM Bhajanlal Sharma ने Dadiya गांव पहुंचकर सरकार की पहली वर्षगांठ मनाने की तैयारियों का लिया जायज़ा

Updated:1 year, 6 months ago

राजस्थान सरकार का एक साल पूरा होने वाला है। इस उपलक्ष्य में राज्य की भजनलाल सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जयपुर के दादिया गांव में जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दादिया गांव पहुंचकर सरकार की पहली वर्षगांठ मनाने की उन तैयारियों का लिया जायजा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल के लिए आवश्यक जमीन, वहां बनाए जाने वाले पांडाल सहित सुरक्षा के अन्य इंतजामों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नक्शे के माध्यम से अधिकारियों से सभा स्थल और उस पर तैयार होने वाले पांडाल, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर लोगों के बैठने के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Related Video

iocl