CM Ashok Gehlot ने Kota में सिटी पार्क का किया लोकार्पण

Updated:2 years, 9 months ago

कोटा: राजस्थान के कोटा में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऑक्सीजोन सिटी पार्क का लोकार्पण किया... उन्होंने यहां सिटी पार्क को निहारा और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के साथ दौरा किया... इस पार्क जिसमें 20 हजार पेड़ लगाएं गए हैं और डेढ़ लाख पौधे लगे हैं... साथ ही किड्स जोन समेत कैफे और रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है… सीएम ने आज यहां सुबह 11 बजे ऑक्सीजोन सिटी पार्क का उद्घाटन किया... उन्होंने यहां बोटिंग की और पूरे प्रोजेक्ट को लेकर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से चर्चा की… इसके बाद दोपहर 12:00 बजे राष्ट्रपति की आयुष्मान भव योजना को लेकर हुई वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंस) से जुड़े… बता दें कि 71 एकड़ में बने इस पार्क को विकसित करने में 100 करोड़ रुपए की लागत आई है... ऑक्सीजोन सिटी पार्क में 1200 मीटर की नहर है...

Related Video

iocl