आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक Chittaranjan Locomotive Works, लगातार बढ़ा रहा अपना उत्पादन

Updated:1 year, 1 month ago

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में स्थित चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, यानी CLW, भारतीय रेल की सबसे मजबूत और भरोसेमंद उत्पादन इकाईयो में से एक है। यह फैक्ट्री पिछले 70 सालों से ज्यादा समय से भारतीय रेल को ताकतवर इंजन मुहैया करा रही है। यहां अलग-अलग प्रकार के इलेक्ट्रिक रेल इंजनों का निर्माण किया जाता है। इस कारखाने का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास के नाम पर रखा गया। और यहां 26 जनवरी, 1950 से उत्पादन कार्य शुरू किया गया जिस दिन भारत गणतंत्र भी हुआ और तब से लेकर अब तक ये कारखाना भारतीय रेल के लिए 12,000 से भी ज्यादा लोकोमोटिव बना चुका है। साल दर साल इस फैक्ट्री ने अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाया है और कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की हैं। 30 मार्च 2025 को, CLW ने एक नया इतिहास रचते हुए एक ही वित्त वर्ष यानी 2024-25 में 700 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण रिकॉर्ड बना दिया। यह उपलब्धि CLW को दुनिया का सबसे बड़ा लोकोमोटिव निर्माता संस्थान बनाती है, जो एक ही परिसर से काम करता है। चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, तकनीक, मेहनत और समर्पण का वह केंद्र है, जो भारतीय रेल और देश को लगातार आगे बढ़ा रहा है।

Related Video

iocl