Chhattisgarh: Bastar में शुरू हुई दशहरे की तैयारी, विश्व प्रसिद्ध Rath Parikrama का हुआ आगाज

Updated:2 years, 8 months ago

छत्तीसगढ़ : देशभर में जहां दशहरे की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर में विश्व प्रसिद्ध दशहरे का आगाज किया गया। इसके चलते बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में रथ परिक्रमा शुरु की गई। ये रथ यात्रा 7 दिनों तक हर शाम जारी रहेगी। यहां दशहरा का त्योहार अलग ढंग से मनाया जाता है। यहां रावण वध की परंपरा नहीं है। यह पर्व यहां महिषासुर मर्दिनी आदिशक्ति के सम्मान में मनाया जाता है। बस्तर वासियों की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के छत्र को रथ पर विराजित कर उनकी परिक्रमा कराई जाती है। आदिवासी 600 वर्षों से ये रथ बनाते आ रहे हैं। ये रथ बस्तर के दशहरे का मुख्य आकर्षण होता है।

Related Video

iocl