Chandrayaan-3 Sleep mode: चांद पर होने वाली है रात...इससे पहले Vikram और Pragyan को सुलाया गया

Updated:2 years, 9 months ago

Chandrayaan-3 को लेकर एक बड़ा अपडेट (ISRO Big Update) आया है. ISRO ने विक्रम लैंडर (Vikram Lander) और प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) को 14 से 15 दिनों के लिए सुला गया दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर ISRO ने बताया है कि रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है. उब उसे सुरक्षित जगह पर पार्क कर स्लीप मोड में सेट कर दिया गया है. APXS और LIBS पेलोड फिलहाल बंद हैं. इन पेलोड की मदद से ही डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी पर भेजा जाता है. साथ ही इसरो ने कहा की रोवर को ऐसी दिशा में रखा गया है कि 22 सितंबर 2023 को जब चांद पर अगला सूर्योदय होगा तो सूर्य का प्रकाश सौर पैनलों पर पड़े। इसके रिसीवर को भी चालू रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि 22 सितंबर को ये फिर से काम करना शुरू करेगा। बता दें कि इससे पहले इसरो ने बताया था कि रोवर ने शिवशक्ति लैंडिंग पॉइंट से 100 मीटर की दूरी तय कर ली है। लैंडर और रोवर के बीच की दूरी का ग्राफ भी शेयर किया था। बता दें कि विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरा था। रोवर को यह दूरी तय करने में 10 दिन लगे।

Related Video

iocl