राज्य में महिलाओं की सुरक्षा हो सुनिश्चितः मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

Updated:2 years, 6 months ago

Jaipur (Rajasthan), December 23 (ANI): राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर स्थिति मुख्यमंत्री कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसके तहत उन्होंने अपराध नियंत्रण और प्रदेश की कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गृह विभाग व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। त्वरित व प्रभावी कार्यवाही के लिए विभाग द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को संगठित अपराध और पेपरलीक के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेपरलीक की घटनाओं को अंजाम देने वालों को बक्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपरलीक के मामलों की जांच के लिए गठित एसआईटी प्रभावी कार्यवाही करते हुए सभी दोषियों को सजा दिलाएगी और पेपरलीक के पीड़ित युवाओं को न्याय मिलेगा।

Related Video

iocl