Bullet Train project: Union Minister Ashwini Vaishnaw ने Kim में Slab Track System का किया निरीक्षण

Updated:1 year, 7 months ago

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के पूरे होने और इस कॉरिडोर पर गोली की रफ्तार से दौड़ती बुलेट ट्रेन के शुरू होने का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें कि इस परियोजना में प्री कास्ट आरसी ट्रैक स्लैब का इस्तेमाल किया जा रहा है। परियोजना को समय पर समाप्त करने के लिए ट्रैक स्लैब का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इन स्लैब को गुजरात के आनंद और किम में बनाया जा रहा है। इस परियोजना से जुड़े हर एक कार्यों का समय समय पर निरीक्षण किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार के गलती की कोई गुंजाईश ना रहे। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के किम में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए स्लैब ट्रैक सिस्टम का निरीक्षण किया। और यहां चल रहे कार्यों के बारे में कर्मचारियों और अधिकारियों से जानकारी ली।

Related Video

iocl