भारतीय रेल का यात्री हितैषी दृष्टिकोण

Updated:8 months, 2 weeks ago

14 October 2025, ANI, Hapa (Gujrat): भारतीय रेल यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में हापा अमृत स्टेशन का पुनर्निर्माण एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है। हाल ही में इस स्टेशन को नए स्वरूप में तैयार किया गया है, जिसमें नए ए.सी वेटिंग हॉल के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए नए टिकट काउंटर बनाए गए हैं, जिससे टिकट खरीदने की प्रक्रिया और भी आसान हो गई है। स्टेशन परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। साफ शौचालय, स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त संख्या में नई आरामदायक सीटें लगाई गई हैं, ताकि यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोग स्टेशन के पुननिर्माण का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।

Related Video

iocl