'प्रधानमंत्री मोदी परमात्मा हैं क्या'? BJP पर भड़के Mallikarjun Kharge, Rajya Sabha में कही ये बात

Updated:2 years, 10 months ago

संसद का मानसून सत्र जारी है, जहां दोनों सदनों में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरुवार शाम 4 बजे सदन को संबोधित करेंगे। उससे पहले कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन पर जमकर हमला बोला। दरअसल राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आने वाले हैं, तब उनके सामने हम अपनी बात रखेंगे। इस दौरान बीजेपी सांसदों ने हल्ला शुरू कर दिया। बीजेपी सांसदों का कमेंट सुनकर खड़गे नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में कहा कि प्रधानमंत्री के आने से क्या होने वाला है? क्या वो परमात्मा हैं? वो कोई भगवान नहीं हैं। इसके बाद दोनों तरफ के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई है।

Related Video

iocl