Bihar में तेजी से हो रहा Rail Infrastructure विस्तार: यात्रियों को मिली रही नई सौगात
Updated:1 year, 3 months ago
Updated:1 year, 3 months ago
देशभर में रेल नेटवर्क (Rail Network) के विस्तार और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए भारतीय रेल (Indian Railways) तीव्र गति से कार्य कर रही है। इसी दिशा में बिहार में रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। बिहार (Bihar) में रेल सुविधाओं के विकास के लिए आम बजट 2025-26 में 10,066 करोड़ रुपए आवंटि किए गए हैं। यह राशि नए ट्रैक बिछाने, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और अन्य जरूरी विकास कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में वारिसलीगंज-नवादा-तिलैया रेल खंड दोहरीकरण (Warisaliganj-Nawada-Tilaiya section of the Kiul-Gaya Line Doubling) और इसमाइलपुर-रफीगंज रोड ओवर ब्रिज (Ismailpur-Rafiganj Road Over Bridge)sss जैसी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। वारिसलीगंज-नवादा-तिलैया रेल खंड दोहरीकरण है, जिसकी कुल लागत 526 करोड़ रुपये रही और इसकी कुळ लंबाई 36.45 किलोमीटर है। इस परियोजना के पूरे होने से नवादा और गया जिले के यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही, कोयला परिवहन की क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे उद्योगों को फायदा होगा।वहीं दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना इसमाइलपुर-रफीगंज रोड ओवर ब्रिज है। इस पुल के बनने से सड़क और रेल यातायात अधिक सुचारू होगा। इस परियोजना की कुल लगात 47 करोड़ रुपये रही और इसकी कुल लंबाई 342 मीटर है। इससे यात्रियों को अब जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सफर ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting