Bihar के Marhowrah Locomotive Factory ने रचा इतिहास, Africa भेजा गया ताकतवर इंजन

Updated:1 year, 2 months ago

बिहार के सारण ज़िले में स्थित भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण इकाई “मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री” ने एक नया इतिहास रच दिया है। 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां तैयार भारत के पहले एक्सपोर्ट लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाकर अफ्रीका के गिनी गणराज्य के लिए रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार ‘मेड इन इंडिया’ का एक बड़ा सेंटर बनेगा।” ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की सोच पर तैयार यह लोकोमोटिव तकनीक और गुणवत्ता का प्रतीक है। 4500 हॉर्सपावर की क्षमता वाला यह इंजन न सिर्फ ईंधन की बचत करता है, बल्कि भीषण गर्मी में भी शानदार प्रदर्शन देता है। इसमें एसी ड्राइवर केबिन, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं। मढ़ौरा की इस फैक्ट्री में तैयार इंजन अब भारत की उद्योगिक ताकत को वैश्विक मंच पर दर्शाएंगे और बिहार को वैश्विक लोकोमोटिव हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होंगे।

Related Video

iocl