Bihar से छठ पूजा मनाकर वापस लौट रहे यात्री उठा रहे Festival Special Train का लाभ

Updated:1 year, 7 months ago

हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर पहुंचे और इस पावन पर्व का आनंद उठाया। भारतीय रेल ने इस यात्रा को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए, और बढ़ती हुई यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, ताकि यात्रा सुगम हो सके। अब छठ पर्व मनाने के बाद लोग अपने गंतव्यों की ओर लौट रहे हैं, और इस समय भी भारतीय रेल यात्रियों की सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बिहार के पटना और राजेंद्र नगर स्टेशन पर लोग इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।

Related Video

iocl