देश के बहुआयामी विकास के लिए समर्पित भुज-नलिया गेज परिवर्तन परियोजना

Updated:1 year, 8 months ago

भारतीय रेल ने देश के बहुआयामी विकास में बड़ा योगदान दिया है। भारतीय रेल देश के कोने-कोने तक कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए समयानुसार अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाती रहती है, जिससे लोगों की रेल यात्रा को सुगम बनाने के साथ-साथ देश के आर्थिक क्षेत्र को भी मजबूती मिलती है। भारतीय रेल की भुज-नलिया गेज परिवर्तन परियोजना इसका ताजा और सराहनीय उदाहरण है। ₹1094 करोड़ की लागत से पूरी हुई इस परियोजना को हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत 101.40 किलोमीटर लंबी भुज-नलिया रेल लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है, जो कच्छ जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इस परियोजना के तहत 24 बड़े पुल, 254 छोटे पुल, 3 सड़क ओवरब्रिज और 30 रोड अंडरब्रिज जैसी महत्वपूर्ण संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जो क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायक होगी। भारतीय रेल द्वारा उठाए गए इस बहुआयामी कदम से प्राचीन संस्कृति का हिस्सा माना जाने वाला गुजरात का कच्छ क्षेत्र अब देश के रेलवे नेटवर्क से निर्बाध रूप से जुड़ गया है, इससे माल ढुलाई की क्षमता में इज़ाफा होने के साथ-साथ खनिज उत्पादों के परिवहन में भी तेजी आएगी। साथ ही, कच्छ के बंदरगाहों से व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे आयात-निर्यात में भी तेजी आएगी। भारतीय रेल के इस प्रयास से कच्छ क्षेत्र में पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा।

Related Video

iocl