Bhuj और Ahmedabad के बीच चल रही Namo Bharat Rapid Rail से यात्रियों का सफर बन रहा आरामदायक

Updated:1 year, 6 months ago

भारतीय रेल अपनी सेवाओं को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में गुजरात के भुज और अहमदाबाद के बीच शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल एक ऐसी पहल है, जो आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधाओं का अनोखा उदाहरण है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर, आरामदायक सीटें, सीसीटीवी कैमरे, पैसेंजर टॉक-बैक सिस्टम, चार्जिंग पॉइंट, रूट मैप इंडिकेटर्स और दिव्यांग फ्रेंडली टॉयलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। नमो भारत रैपिड रेल की कुल क्षमता 3,208 यात्रियों की है। इसमें 12 कोच हैं, जिनमें 1,150 यात्रियों के बैठने और 2,058 यात्रियों के खड़े होने की व्यवस्था है। यह ट्रेन भुज और अहमदाबाद के बीच 359 किलोमीटर की दूरी तय करती है। रास्ते में यह गांधीधाम, अंजार, भचाऊ, ध्रांगध्रा, सामख्याली, हलवाड़, विरमगाम, चांदलोडिया और साबरमती स्टेशनों पर रुकती है। यह सफर 5 घंटे 45 मिनट में पूरा होता है। इन सुविधाओं की वजह से यह ट्रेन यात्रियों के सफर को न केवल अधिक आरामदायक बनाती है, बल्कि उनका समय भी बचाती है। व्यापारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए यह सेवा बेहद लाभदायक साबित हो रही है।

Related Video

iocl