Bhubaneswar Railway Station से Chhath Puja के लिए घर जा रहे यात्रियों के लिए खास इंतजाम

Updated:1 year, 7 months ago

त्योहारों के दौरान देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सामान्य दिनों से अधिक संख्या में लोग यात्रा के लिए आए । भारतीय रेल ने बेहतरीन प्रबंधन से यात्रियों को न सिर्फ उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने में सफलता हासिल की बल्कि उन्हें बेहतर यात्री सुविधाओं का लाभ भी पहुंचाया। 4 नवंबर 2024 को भारतीय रेल के नॉन-रिजर्वेशन स्टॉप्स पर रिकॉर्ड 20 लाख 72,000 से अधिक यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का नया कीर्तिमान है। उत्कल क्षेत्र ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की काफी ज्यादा संख्या देखी गई। 27 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच भुवनेश्वर स्टेशन से 3.5 लाख से अधिक रिकॉर्ड यात्रियों ने अपनी यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान लगभग 100 विशेष ट्रेनें चलाई गईं।

Related Video

iocl