छठ पूजा के लिए गया स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने रेलवे का किया धन्यवाद

Updated:8 months ago

25 October 2025, Gaya ( Bihar) ANI: छठ पूजा के अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों श्रद्धालु अपने घर बिहार लौट रहे हैं। इसी क्रम में गया रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने भारतीय रेल की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। यात्रियों का कहना है कि रेलवे की तैयारियाँ काफी बेहतर हैं। स्टेशन पर साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से लेकर भीड़ प्रबंधन तक हर स्तर पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे की तैयारियों की सराहना करते हुए यात्रियों ने कहा कि इस बार यात्रा काफी सहज और सुविधाजनक रही। विशेष ट्रेनों के संचालन और ट्रेनों के समय पर आगमन एवं प्रस्थान के कारण उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Related Video

iocl