Bharat Mandapam में विभिन्न States के मनमोहक Stalls देख कर प्रभावित हुए G20 Delegates

Updated:2 years, 9 months ago

नई दिल्ली: भारत की सम्पूर्ण संस्कृति यहाँ की विविधता में एकता से दिखती है. यहाँ सभी राज्यों की अलग वेशभूषा, अलग खान-पान, अलग रहन-सहन और अलग जलवायु है. वैश्विक स्तर पर हो रहे भारत के ऐतिहासिक आयोजन जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विज़न के जरिये भारत की इसी संस्कृति को विश्व के सामने उजागर करने का काम किया. दूर देशों से आये लोग भारत मंडपम में सजे स्टाल्स को देख कर मंत्रमुग्ध हो गए. दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जहाँ पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते स्टाल्स सजाये गए हैं.चाहे हिमाचल प्रदेश की कुल्लू शाल हो, या दक्षिण भारत की ऐतिहासिक कलाकृतियां, या उत्तर पूर्वी राज्यों की अनूठी कला हो या फिर आदिवासी समाज का पारम्परिक हस्त शिल्प, भारत मंडपम की एक छत के नीचे पूरे भारत की झलक मिल रही है.

Related Video

iocl