ओडिशा: एशियाई खेलों में 100 पदक पार होने पर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अपने अलग अंदाज में दी बधाई

Updated:2 years, 8 months ago

पुरी (ओडिशा) : एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक पूरे होने पर देशभर से बधाईयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भी अपने अलग अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने रेत पर शानदार कलाकृति बनाई, जिस पर उन्होंने भारत के 100 को पार पदक को रेखांकित किया। इसके जरिए उन्होंने भारत की ऐतिहासिक जीत को खूबसूरती से दर्शाया। आपको बता दें कि भारत अब तक 107 पदक हासिल कर चुका है, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य शामिल हैं।

Related Video

iocl