अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन के मौके पर इस तरह किया प्रशंसकों का शुक्रियादा

Updated:2 years, 8 months ago

मुंबई : अमिताभ बच्चन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज वह अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर मुंबई में उनके घर 'जलसा' के बाहर के बाहर बड़ी संख्या में फैन्स एकत्रित होकर उन्हें बर्थडे विश करने। वहीं अमिताभ ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। इस मौके पर उन्होंने घर से बाहर आकर अपने फैन्स का शुक्रियादा किया। आपको बता दें कि अमिताभ इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं और जल्द ही उनकी फिल्म ‘गणपत’ रिलीज होने वाली है। इसके साथ वह टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि इस साल उन्होंने अपने जन्मदिन पर केवल परिवार के सदस्यों के साथ डिनर की प्लानिंग की है।

Related Video

iocl