Bengaluru से Bihar जा रहे यात्रियों के लिए स्टेशन पर खान-पान से लेकर कई सारी विशेष सुविधाएं

Updated:1 year, 7 months ago

भारतीय रेल यूं तो पूरे साल जिम्मेदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करती है लेकिन त्योहारों के सीजन मे तो इसकी जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। खास तौर से अगर फेस्टिवल सीजन चल रहा हो तो भारतीय रेल की कार्यकुशलता में और भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिलती है। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में इजाफे को देखते हुए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। कर्नाटक की राजधानी और भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु से भी बड़ी संख्या में बिहार की तरफ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई गयी हैं। इस दौरान एक खास बात ये है कि जिन ट्रेनों में पैंट्री कार नहीं है उसमे यात्रा कर रहे यात्रियों को भूखे न रहना पड़े, इसलिए स्टेशन पर ही उन्हें खाना वितरित किया जा रहा है। इस खास व्यवस्था और उनके लम्बे सफर को आरामदायक बनाने के लिए तमाम यात्री भारतीय रेल को खुले दिल से धन्यवाद दे रहे हैं।

Related Video

iocl