मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलीं ‘गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना’ की महिला लाभार्थी

Updated:2 years, 6 months ago

Jaipur (Rajasthan), December 30 (ANI):राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 जनवरी, 2024 से प्रदेश की महिलाओं को 450 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस उपलक्ष्य में ‘रसोई गैस सिलेेंडर सब्सिडी योजना’ की लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान महिला लाभार्थियों ने 450 रूपये में गैस सिलेेंडर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने सभी महिला लाभार्थी से संवाद कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। रसोई गैस सिलेेंडर सब्सिडी योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं चयनित बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 1 जनवरी 2024 से रसोई गैस सिलेेंडर 450 रूपये में मिलेगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से निजात मिलेगी एवं उनके परिवार को आर्थिक सम्बल भी मिलेगा।

Related Video

iocl