Banaras Locomotive Works का कमाल, Mozambique भारत से ले रहा High-Tech Locomotive

Updated:1 year ago

आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में स्थित भारतीय रेल की प्रमुख उत्पादन इकाई, बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW), आज भारत की तकनीकी उत्कृष्टता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है। यहां तैयार हो रहे शक्तिशाली इंजन न सिर्फ देश की रेल व्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि विदेशों में भी भारतीय गुणवत्ता का डंका बजा रहे हैं। इसी भरोसे का परिणाम है कि हाल ही में मोजाम्बिक की रेलवे कंपनी CFM ने एक बार फिर BLW को बड़ा ऑर्डर सौंपा है। इस बार BLW को 3300 हॉर्स पावर वाले 10 नए डीजल इंजन तैयार करने हैं। इनमें से 2 इंजन जून 2025 में सफलतापूर्वक रवाना कर दिए गए, जबकि शेष 8 इंजन दिसंबर 2025 तक भेजे जाएंगे। ये इंजन न सिर्फ ताकतवर हैं, बल्कि पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस हैं। ये लोकोमोटिव केप गेज ट्रैक पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम हैं। चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनमें रेफ्रिजरेटर, हॉट प्लेट, मोबाइल होल्डर, सुंदर कैब डिज़ाइन और शौचालय जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं — जो इन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाती हैं। यह उपलब्धि भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया – मेक फॉर द वर्ल्ड’ मिशन को नई मजबूती देती है और भारत को वैश्विक रेलवे मानचित्र पर एक गौरवपूर्ण स्थान दिलाती है।

Related Video

iocl