Ayodhya में सजा Ganapati Bappa का दरबार, 56 भोग के साथ भक्तों ने की गणपति की आराधना

Updated:2 years, 9 months ago

गणेश महोत्सव(Ganesh Mahotsav) के रंग पूरे देश में अलग अलग तरह से देखने को मिल रह रहे हैं. भगवान राम की जन्मभूमि(Ram Janmbhoomi) अयोध्या(Ayodhya) में भी गणेश उत्सव(Ganesh Utsav) धूमधाम से मनाया जा रहा है. अयोध्या में भगवान गणेश का पूजन आज 56 भोग(56 Bhog) के साथ किया गया. सभी भक्तों ने मिलकर इस भोग को बनाने में श्रद्धापूर्वक सहयोग दिया. गणपति बप्पा के इस 56 भोग में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को शामिल किया गया था. भगवान गणेश के सर्वाधिक प्रिय मोदक से शुरू करके इस भोग में पूड़ी सब्जी, खीर, हलवा, विभिन्न प्रकार की मिठाइयां ,टॉफी, चॉकलेट, फल आदि पकवान भगवान गणेश को अर्पित किये गए.

Related Video

iocl