Arunachal Pradesh में सेना के बीच पहुंचे Randeep Hooda, जवानों के साथ किया जबरदस्त Dance हुआ Viral

Updated:2 years, 9 months ago

गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड के देसी एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) पहुंचे, जहां उन्होंने मागो चुना (Mago China village) इलाके में भारतीय सेना और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों के साथ जमकर डांस (Dance Viral Video) किया। सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए मागो में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में एक्टर रणदीप हुड्डा ने जवानों के साथ जमकर डांस किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मौके पर रणदीप ने क्या कुछ कहा सुनिए 'यह उत्तर पूर्व की मेरी पहली यात्रा है और मैं वास्तव में हमारे देश के इतने खूबसूरत हिस्से से स्तब्ध हूं... मुझे सैनिकों के साथ डांस करने में बहुत मजा आया, वहां जो तिबेरियन-चीन सीमा पर हमारी रक्षा कर रहे हैं उन्हें ऐसे उबड़-खाबड़ इलाके में आनंद लेते देखना मेरा बहुत मनोबल बढ़ाने वाला था. बता दें कि अरुणाचल प्रदेश का यह एरिया वही है, जहां तवांग और चुना में तैनात सेना के जवानों की पिछले साल चीनी सैनिको के साथ झड़प हुई थी। यहां पूरा क्षेत्र सर्दियों के मौसम में पूरा इलाका बर्फ से ढक जाता है और तापमान शून्य से -20 डिग्री तक गिर जाता है।

Related Video

iocl