Punjab का Jalandhar Cantt railway station बनेगा आधुनिक, तीव्र गति से चला रहा है पुनर्विकास का कार्य

Updated:2 years, 9 months ago

रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने की कवायद में लगी भारतीय रेल पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को भी पुनर्विकसित कर रही है। स्टेशन का पुनर्विकास कुल 95.92 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा जहां सभी तरह की विश्व-स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार एयर कोनकोर्स होगा। यहां वेटिंग एरिया, वेटिंग लाउंज, रिटायरिंग रूम और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। यहां पर्याप्त मात्रा में लिफ्ट-एस्केलेटर की सुविधा होगी वहीं पूरा स्टेशन दिव्यांग फ्रेंडली होगा। स्टेशन पर अलग-अलग आगमन व प्रस्थान की व्यवस्था होगी, वहीं यहां पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। पुनर्विकसित स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग को तौर पर डिजाइन किया जाएगा और इसमें सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था होगी।

Related Video

iocl