Amritsar Railway Station पर Chhath Puja के लिए घर जा रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेल की खास तैयारी

Updated:1 year, 7 months ago

ऐसा कहा जाता है कि पर्व का मजा तो परिवार के साथ है और जब बात महापर्व छठ की हो तो फिर तो ये त्यौहार अपने परिजनों के साथ मनाना तो बनता है। ऐसे में यूपी, बिहार की तरफ जा रहे यात्रियों को किसी किस्म की कोई दिक्कत परेशानी न हो इसके लिए रेल महकमे की तरफ से स्पेशल रेल गाड़ियां संचालित की जा रही हैं। इस समझदार फैसले से यात्रियों को काफी राहत मिली है। पंजाब के शहर अमृतसर में बिहार के बहुत से नागरिक रहते हैं जो त्योहार पर अपने घर जा रहे हैं और इस दौरान अधिकतर लोग ट्रेन से यात्रा करना ही पसंद करते हैं। इस दौरान अमृतसर रेलवे स्टेशन पर खास सहायता बूथ बनाये गए हैं। Automatic Ticket Vending Machine के जरिये यात्रियों को बिना इंतजार किये फटाफट टिकट मिल रहा है। जिन यात्रियों के ट्रेन आने में अभी वक़्त है और वो रेलवे स्टेशन पहले पहुंच गए हैं वो आराम से वेटिंग रूम में बैठकर अपनी गाड़ी की प्रतीक्षा कर सकते हैं। त्योहारों के सीजन में फेस्टिवल स्पेशल गाड़ियों से बड़ी तादात में यात्रियों को फायदा मिल रहा है।

Related Video

iocl