Amrit Bharat Stations: Haryana के 15 रेलवे स्टेशन होंगे पुनर्विकसित, मिलेंगी Modern Facilities

Updated:2 years, 9 months ago

हरियाणा के विकास को प्रगति देने के लिए यहां विश्वस्तरीय रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए वित्त वर्ष 2023-24 में 2,247 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया जो औसतन वर्ष 2009-14 की तुलना में 613% अधिक है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य प्रगति पर है जिनमें हरियाणा के 15 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। इन सभी स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्तर का बनाया जाएगा जहां अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस सुविधाएं मिलेंगी। पुनर्विकसित स्टेशनों पर वेटिंग एरिया, एग्जीक्यूटिव लाउंज, बेहतर लाइटिंग और सर्कुलेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

Related Video

iocl