Amrit Bharat Station Scheme: भव्य रूप में विकसित किया गया Mathura का Goverdhan Railway Station

Updated:1 year ago

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा (Mathura) से लगभग 21 किलोमीटर दूर स्थित गोवर्धन, एक प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र है, जिसे श्रद्धा से गिरिराज जी के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान भगवान श्रीकृष्ण की अनेक लीलाओं का साक्षी रहा है. श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधाओं के तहत गोवर्धन अमृत स्टेशन रेलवे स्टेशन (Goverdhan Railway Station) का पुनर्विकास किया गया है। इस योजना का उद्देश्य न केवल स्टेशन की भौतिक संरचना को बेहतर बनाना है, बल्कि इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त करते हुए धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना भी है। गोवर्धन रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार को मंदिर के स्वरूप में निर्मित किया गया है। यह प्रवेश द्वार न केवल यात्रियों का स्वागत करता है, बल्कि उन्हें स्टेशन पर उतरते ही एक धार्मिक अनुभूति का आभास कराता है। यात्रियों की सुविधा और मौसम से बचाव के लिए 2,520 वर्ग मीटर क्षेत्र में आधुनिक प्लेटफॉर्म शेल्टर का निर्माण किया गया है। यात्रियों की सुरक्षित और सहज आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज भी तैयार किया गया है।

Related Video

iocl