Amrit Bharat Station Scheme के अंतर्गत पुनर्विकसित होंगे Madhya Pradesh के 34 रेलवे स्टेशन

Updated:3 years ago

प्रगति की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश में आधुनिक रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में वित्त वर्ष 2023-24 में 13,607 करोड़ रूपये का रेल बजट आवंटन किया गया है जो औसतन वर्ष 2009-14 की तुलना में 2053% अधिक है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। पुनर्विकसित होने जा रहे ये सभी स्टेशन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होंगे। स्टेशनों पर विशाल रूफ प्लाजा, वेटिंग रूम, एग्जीक्यूटिव लाउंज, कैफेटेरिया, पर्याप्त संख्या में लिफ्ट और एस्केलेटर्स। वहीं आगमन व प्रस्थान की अलग व्यवस्था होगी।

Related Video

iocl