Amrit Bharat Station: Chhattisgarh के 7 रेलवे स्टेशनों होगा कायाकल्प, मिलेंगी World-Class सुविधाएं

Updated:2 years, 10 months ago

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विकास की प्रगाति को और अधिक बढ़ाने के लिए रेलवे का विस्तार एवं आधुनिकीकरण किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ में वित्त वर्ष 2023-24 में 6,008 करोड़ रूपये का रेल बजट आवंटन किया गया है जो औसतन वर्ष 2009-14 की तुलना में 1,832% अधिक है। “अमृत भारत स्टेशन योजना” (Amrit Bharat Station Scheme) के अंतर्गत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है जिनमें छत्तीसगढ़ के 7 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। इन सभी स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्तर का बनाया जाएगा। पुनर्विकसित स्टेशनों पर एयर कॉर्नकोर्स वेटिंग रूम, पर्याप्त संख्या में लिफ्ट-एस्केलेटर्स, आगमन और प्रस्थान की अलग-2 व्यवस्था। इसके अलावा स्टेशनों पर सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा होगी।

Related Video

iocl