Amrit Bharat Station: हनुमानगढ़ और बिजयनगर रेलवे स्टशन का होगा कायाकल्प

Updated:1 year, 5 months ago

आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय रेल देशभर के रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए बड़े स्तर पर पुनर्विकास का कार्य कर रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस योजना के तहत राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशनों का भी पुनर्विकास हो रहा है, जिनमें हनुमानगढ़ और विजयनगर रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र का एक प्रमुख परिवहन केंद्र है, जो राज्य को पड़ोसी क्षेत्रों से जोड़ने और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य स्टेशन के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को बढ़ाना है, साथ ही इसकी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखना है।

Related Video

iocl