देशभर में आज स्वच्छता अभियान, गृहमंत्री Amit Shah, CM Yogi समेत तमाम दिग्गजों ने उठाई झाड़ू

Updated:2 years, 9 months ago

आज देशभर में स्वच्छता दिवस (Swachhta Diwas) मनाया जा रहा है। इस स्वच्छता अभियान (Swachhta Abhiyan) में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), सीएम योगी (CM Yogi) समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जेपी नड्डा दिल्ली की अंबेडकर बस्ती में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए. उनके साथ केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं. उन्होंने यकीन जताया कि महात्मा गांधी के इस स्वच्छता अभियान को उसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। आज गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में रानीप AMTS बस स्टैंड के पास 'स्वच्छता हेतु श्रमदान' कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीतापुर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में शामिल हुए और झाड़ू लगाकर स्वच्छता में श्रमदान दिया. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भी अहमदाबाद में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया. इस दौरान हाथों में झाड़ू थामे सीएम पटेल ने सड़क पर पड़े कचरे को उठाकर कूड़ेदान में डाला और झाड़ू लगाकर गंदगी साफ की. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई में बीएमसी द्वारा आयोजित 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में शामिल huye, इस दौरान उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाया और बातचीत की. बता दें कि आज 1 अक्टूबर को पूरा देश स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है।

Related Video

iocl