West Bengal के Kalyani Ghoshpara Railway Station का हुआ कायाकल्प, मिल रही World-Class सुविधाएं
Updated:10 months, 4 weeks ago
Updated:10 months, 4 weeks ago
कल्याणी घोषपाड़ा अमृत स्टेशन को पूरी तरह नया रूप दिया गया है। साफ-सुथरी ज़मीन, चमचमाती टाइल्स और वॉशरूम तक में अब है ग़ज़ब की सफ़ाई और सुव्यवस्था। स्टेशन परिसर में महिलाओं के बैठने के लिए खास प्रतीक्षालय है जहाँ न सिर्फ आरामदायक कुर्सियाँ हैं, बल्कि छोटे पंखों की भी सुविधा है, ताकि हर मुसाफ़िर को राहत महसूस हो। सीटिंग एरिया में मिलते हैं खूबसूरत सोफ़े, जो यात्रियों के सफ़र के इंतज़ार को सुकून भरा बना देते हैं। इस स्टेशन को अलग-अलग रंग-बिरंगी पेंटिंग्स से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है, हर दीवार अब कला की एक नई कहानी बयां करती है। खास बात ये है कि सीटिंग एरिया में आराम करते हुए पढ़ने के लिए किताबें भी उपलब्ध हैं। टिकट काउंटर भी अब पहले से ज्यादा तकनीकी रूप से मज़बूत और तेज़ हो गए हैं। स्टेशन पर मौजूद ‘वन नेशन वन प्रोडक्ट’ स्टॉल अब लोगों का खास आकर्षण बन गया है। यहाँ की लोकल पारंपरिक ज्वेलरी न सिर्फ बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है, बल्कि हर गहना जैसे एक कहानी कहता है, मेहनत और परंपरा की चमक के साथ। यह है ‘नये भारत’ की झलक, जहाँ हर छोटा स्टेशन भी बड़े सपनों की तरह संवर रहा है। कल्याणी घोषपाड़ा स्टेशन, अब सिर्फ एक रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि गर्व का प्रतीक है और विकास की दिशा में बढ़ते देश का उदाहरण है।
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting