राजधानी दिल्ली के AIIMS में अचानक लगी आग, दमकल गाड़ियों ने पाया स्थिति पर काबू

Updated:2 years, 10 months ago

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS के एंडोस्कोपी रूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. AIIMS में लगी इस भीषण आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए कुल 13 दमकल की गाड़ियां आयीं. एंडोस्कोपी रूम में ये आग वहां के स्टोर रूम में शार्ट सर्किट की वजह से लगी. बड़ा हादसा होने की आशंका से रूम में मौजूद स्टाफ ने पहले ही सभी लोगों को डिपार्टमेंट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. फिलहाल आग को बुझा कर स्थिति को AIIMS का एंडोस्कोपी रूम इमरजेंसी वार्ड के ऊपर दूसरे फ्लोर पर बना हुआ है. किसी भी तरह की आपत्तिजनक स्थिति और अफरा तफरी से बचने के लिए बाकि सभी लोगों को दूसरे मार्गों में डाइवर्ट कर इलाज़ के लिए अंदर भेजा जा रहा है.

Related Video

iocl