अंतरिक्ष से आई एक खुशखबरी! Aditya L1 ने ली पहली सेल्फी, पृथ्वी और चंद्रमा का दिखा अद्भुत नजारा

Updated:2 years, 9 months ago

एक समय ऐसा था जब अंतरिक्ष में जाने की कल्पना करना भी बहुत दूर की बात थी, लेकिन हमारे देश के वैज्ञानिकों ने सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया और दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया. कुछ दिन पहले चंद्रयान-3(Chandrayaan-3) मिशन पर दुनियाभर की नजर थी, जिसकी सफलता के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि, भारत लगातार अंतरिक्ष के दुनियाँ में नए कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है। जी हां चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद, इसरो(ISRO) ने 2 सितंबर को देश का पहला सौर मिशन आदित्य एल1(Aditya L1) लॉन्च किया था और अब आदित्य एल 1 को लेकर भारत(India) के लिए अंतरिक्ष से एक खुशखबरी आई है. दरअसल आदित्य एल1(Aditya L1) ने एक सेल्फी ली है। सेल्फी(Selfie) में जो तस्वीरें दिख रहीं हैं वो बेहद अद्भुत है.

Related Video

iocl